• Thu. Oct 29th, 2026

परिचालन विभाग के 10 कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र

BySurendra Jain

Apr 4, 2024

खबर पक्की, 4 अप्रैल, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के स्टेशनों पर परिचालन विभाग में कार्यरत पाईंट्स मैन, स्टेशन मास्टर एवं पैसेंजर/गुड्स ट्रेनों में कार्यरत ट्रेन मैनेजरों द्वारा मार्च -24 के दौरान अलग-अलग गाडिय़ों में असामान्य स्थिति जैसे हैंगिंग पार्ट, एनबीओएक्सई के खुले दरवाजे, हॉट एक्सल आदि नोटिस किया गया।
कर्मचारियों द्वारा कार्य के दौरान सतर्कता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य कर संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए राकेश मीणा/ट्रेन मैनेजर-चित्तौडग़ढ़, श्री प्रेम प्रकाश मीना /ट्रेन मैनेजर-चित्तौडग़ढ़, बलराम जांगिड/ट्रेन मैनेजर-चित्तौडग़ढ़, श्रीसरफराज /पॉइंट्स मैन – संत रोड, श्री बिनोद बारिया/पॉइंट्स मैन- मंगलमहुड़ी, कमल गुर्जर ट्रेन मैनेजर-रतलाम, श्री राहुल श्रीवास्तव /स्टेशन मास्टर- थांदला रोड, धर्मपाल वर्मा एस एम दाहोद, दिलीप परमार/पॉइंट्स मैन-अनास एवं श्री भगत सिंह भाभोर/पॉइंट्स मैन दाहोद को मण्डल कार्यालय-रतलाम में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) अजय बी. ठाकुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

You missed

error: Content is protected !!