खबर पक्की, 4 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन तलाशी की जा रही है। इसी क्रम में 3 अप्रैल को मुखबिर सूचना प्राप्त कर राजू नगर से सोनू पति श्यामलाल से 40 नग बीयर व 55 पाव प्लेन देशी मदिरा जप्त की गई।
इसी तरह जावरा के ग्राम आक्यादेह में आरोपी के भँवर सिंह पिता गोवर्धन सिंह रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 90 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 25 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया । उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 19275 रूपए है।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार, आबकारी वृत्त प्रभारी पुष्पराज चौहान, संतोष मंडलोई आबकारी उप निरीक्षक, हरेन्द्र सिंह घुरैया, आरक्षक ओमप्रकाश सावरिया, कांस्टेबल श्री भगवती सोलंकी, आरक्षक दिनेश खारोल, पुष्पा मीना, विक्टोरिया बोरासी, नगर सैनिक बद्रीलाल, चेतराम शामिल थे।

