• Thu. Oct 29th, 2026

रेलवे पुलिस ने बरामद किए 65 लाख रुपए नगद, रतलाम से मुंबई लेकर जाने वाला था युवक, रेल पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना

BySurendra Jain

Mar 30, 2024

खबर पक्की, 30 मार्च, रतलाम। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दृष्टिगत आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कारवाई करते हुए आज सुबह चार बजे करीब रेलवे स्टेशन से एक युवक को नगद 65 लाख के साथ पकड़ा। युवक नगद राशि लेकर रतलाम से मुंबई जाने के लिए स्टेशन आया था।
शासकीय रेल पुलिस थाना प्रभारी रामबरन सिंह कुशवाह ने बताया की लोकसभा चुनाव के चलते लगी चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ और जी आर पी द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान एक युवक मिला जिसके पास एक बैग था। बेग की तलाशी लेने पर उसमे बड़ी मात्रा में नगदी राशि मिली। रेल पुलिस के अनुसार युवक को जी आर पी थाने लाया गया, जहां उसने पूछताछ में अपना नाम एस कुमार मूणत निवासी कसारी दरवाजा रतलाम बताया। उसने बताया की उसकी सोने चांदी की दुकान है। और वह नगदी 65 लाख लेकर मुंबई व्यवसाय के लिए जा रहा था। जी आर पी ने नगदी जब्त कर ली। युवक को नोटिस देकर छोड़ दिया।जी आर पी ने नगद राशी पकड़ाए जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

You missed

error: Content is protected !!