• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल कॉलेज में संपन्न हुआ मेगा कैंपस ड्राइव

BySurendra Jain

Mar 29, 2024

खबर पक्की, 29 मार्च, रतलाम। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स सदैव प्रयासरत रहता है कि रॉयल कॉलेज के स्टूडेंट्स को अपने अध्ययन काल मे ही रोजग़ार उपलब्ध कराया जाए, इसी क्रम में रॉयल कॉलेज के शिक्षा डिपार्टमेंट द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में स्कूल के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ, 106 अभ्यर्थी इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मलित हुए । श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के लिए यह कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया, आगामी माह में रतलाम के अन्य स्कूलों के लिए भी रॉयल कॉलेज कैंपस ड्राइव का आयोजन करेगा।
यह जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि इस कैंपस ड्राइव में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार हुए । चयन समिति में रॉयल कॉलेज की प्राचार्य डॉ रविन्द्र कौर अरोरा, श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल रतलाम की प्राचार्य श्रीमती रमादेवी एवं बिजऩेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीनिवासन एवं सीनियर विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस कैंपस ड्राइव में इंदौर, देवास, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल के स्कूल के लिए टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों के लिए चयन प्रक्रिया संम्पन्न हुई । रॉयल कॉलेज के प्राध्यापक समीक्षा मेहरा, डॉ संदीप सिद्ध, ममता यादव, गजराज सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे ।

You missed

error: Content is protected !!