• Thu. Oct 29th, 2026

टी आई टी रोड पर 8 दिन से पानी नहीं रहवासियों द्वारा चुनाव के बहिष्कार पर भाजपा नेता ने कहा हमें परवाह नहीं

BySurendra Jain

Mar 23, 2024

खबर पक्की:आज दिनांक 23 मार्च तक विगत 8 दिनों से टीआईटी रोड के 1000 नागरिकों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है ,क्षेत्र के नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आया है ।नगर निगम के कुछ कर्मचारी क्षेत्र में आए थे इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि अगर पानी नहीं मिला तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा वही इसी भीड़ में मौजूद एक पूर्व पार्षद पति व एल्डरमैन रहे भाजपा नेता ने खुलेआम सबके सामने डंके की चोट पर कहा कि तुम्हारे चुनाव बहिष्कार करने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसा बार-बार कहा गया यह क्षेत्र के मतदाताओं का अपमान और मोदी जी की भावना कि हमारे लिए एक-एक वोट कीमती है उसके विपरीत अहंकार में किए गया बड बोलापन है। यह बात कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन एवं पार्षद योगेश पापटवाल के समक्ष एवं कई लोगों के सामने कहा जाना कहां तक उचित है ? क्षेत्र के 1000 मतदाता इस बात को लेकर आक्रोशित है क्या शहर विधायक व भाजपा संगठन अपने इस बड़बोले नेता पर लगाम लगाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!