• Thu. Oct 29th, 2026

बूथ विजय अभियान में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दीवार लेखन कर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों से की चर्चा

BySurendra Jain

Mar 22, 2024

खबर पक्की, 22 मार्च, रतलाम। भाजपा के बूथ विजय अभियान के तहत रतलाम शहर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में दीवार लेखन हुआ। अभियान अंतर्गत बूथ क्रमांक 168 पर मंत्री श्री काश्यप ने दीवार लेखन के साथ ही विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के निवास पर बूथ क्रमांक 160 एवं 168 के पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। इस दौरान लाभार्थी संपर्क, देव दर्शन, युवा गतिविधि एवं स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित हुई। बैठक के दौरान विधानसभा संयोजक श्री पोरवाल के साथ कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सेक्टर प्रभारी रवि जोहरी, वार्ड संयोजक विपिन पोरवाल, लाभार्थी प्रभारी महामंत्री हेमंत राहोरी, पार्षद योगेश पापटवाल, बूथ के अरविंद डबीर, जयदीप पापटवाल, राहुल, शैलेंद्र सिसौदिया, अमन जैन, राजू व्यास, कश्मीरा पाठक आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!