खबर पक्की, 19 मार्च, रतलाम। जिले के सैलाना विधायक प्रतिनिधि शिवा गेहलोत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवा पर एक मार्च को अवैध रुपए की मांग के आरोप में केस दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके निवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा दिया।
सैलाना के होम्योपैथी क्लीनिक संचालक मिलन पिता कालीपद बैरागी ने थाने में 1 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था छह दिन पूर्व आरोपी शिवा गेहलोत निवासी विवेकानंद कॉलोनी उनके क्लीनिक पहुंचा। कहां कि मैं सैलाना विधायक प्रतिनिधि हूं। डॉक्टर तूझे यहां रहना है या नहीं। मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने मुझसे बोला कि तूझे बाद में बताता हूं। अगले दिन फिर से आरोपी शिवा गेहलोत क्लीनिक पर पहुंचा। बोला कि मेरे नंबर लिख मुझे फोन करना। आरोपी शिवा गेहलोत ने उसके मोबाइल नंबर 7566228070 लिखवाकर वहां से चला गया।
उसके बाद क्लीनिक संचालक बैरागी डर गया था। आरोपी शिवा गेहलोत वापस अगले दिन उनके क्लीनिक पर पहुंचा और बोला तेरे समझ नहीं आ रही। तूने फोन क्यों नहीं किया। क्लीनिक संचालक बैरागी ने आरोपी शिवा गेहलोत को फोन लगाया। काम पूछने पर बोला कि चाय की टपरी पर आकर मिलना।
डर के कारण क्लीनिक संचालक नहीं पहुंचा तो 29 फरवरी 2024 को आरोपी शिवा गेहलोत वापस क्लीनिक पहुंचा और कहा कि तू क्यों नहीं आया। जब क्लीनिक संचालक बैरागी ने काम पूछा तो कहा कि मुझे पांच हजार रुपए चाहिए। नहीं देगा तो तुझे यहां काम नहीं करने दूंगा। तेरे खिलाफ झूठे केस करवा दूंगा। क्लीनिक संचालक ने जब पांच हजार रुपए देने में मना किया तो आरोपी शिवा गेहलोत डरा-धमकाकर वहां से चला गया।
कॉल रिकॉर्डिंग के साथ की शिकायत
शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत में शिकायत की। मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की है। जो कि जांच में अवैघ रूप से वसूली की बात सत्य पाई। इसके बाद पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि शिवा गेहलोत के खिलाफ जबरन वसूली की भादंवि की धारा 385 में 1 मार्च केस दर्ज किया था। तब से पुलिस उसे तलाश रही थी।
विधायक पर हो चुकी है एफआईआर
बाजना के मेडिकल संचालक तपन राय से एक करोड़ रुपए मांगने के आरोप में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार व एक अन्य विधायक प्रतिनिधि दशरथ डोडियार के खिलाफ भी सैलाना थाने में केस दर्ज हो चुका है। हालांकि दोनों को एमपी, एमएलए जनप्रतिनिधि कोर्ट इंदौर से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
सैलाना विधायक प्रतिनिधि शिवा गेहलोत गिरफ्तार : होम्योपैथी क्लीनिक संचालक से की थी अवैध रुपयों की मांग
