• Thu. Oct 29th, 2026

शराब पिने के लिये रूपये मांगने व मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी सहित 03 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 19, 2024

खबर पक्की, 19 मार्च, रतलाम। तीन दिन पूर्व कालिका माता तिराहे पर शराब के लिए रुपए मांगने व मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तथा मुख्य आरोपी सहित 03 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा उक्त वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश एवम शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आज मंगलवार को मुख्य फरार आरोपी गोपाल पिता मोहनलाल भुरिया जाति भील उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा, अशोक पिता रामलाल डामोर उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा एवम अर्जुन पिता मांगीलाल राणा उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी : 01.गोपाल पिता मोहनलाल भुरिया निवासी सनावदा रतलाम, 02.अशोक पिता रामलाल डामोर उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा, 03.अर्जुन पिता मांगीलाल राणा उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उपनिरीक्षक दिनेश कणिक, सउनि.शिवनामदेव ,प्रआर. गजेन्द्र जादोन, प्र.आर. मनीष यादव, प्र.आर.लक्ष्मीनारायण, प्रआऱ विजय पंजाबी, प्रआर.जितेन्द्र जायसवाल, आऱ. राकेश निनामा आर. बबलु मईडा आर. देवीसिंह मोर्य की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!