• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली एक और सफलता, एक लाख रुपए की 30 ग्राम एमडी जब्त,चार युवक गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 18, 2024

खबर पक्की, 18 मार्च, रतलाम। जिले मे अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा शुरू किये गए अभियान में एक बड़ी सफलता स्टेशन रोड पुलिस ने अर्जित की है। स्टेशन रोड पुलिस ने एक लाख रु. मूल्य की 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त करते हुए इसके व्यवसाय मे लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड के थाना प्रभारी ने एक विश्वसनीय मुखबीर सुचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 18.03.2024 की मध्य रात्री में डीमार्ट बाय पास रोड होते हुवे भक्तन की बावडी वाले रोड से एक आरोपी आशीष पिता सुशील सोनी नि. चाँदनी चौक रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी 30 ग्राम किमती 1 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया।
जब आरोपी से उक्त एमडी किससे लाने के संबंध में पुछताछ की गई तो उसने बताया कि ये एमडी वह जावरा से लेकर आया था और रतलाम में तीन व्यक्तियो सईद पिता फजल हुसैन निवासी हकीमवाड़ा , हनी पिता जफर शेख निवासी नाहरपुरा और, सुनील सुर्या पिता इंदरमल जैन निवासी शास्त्री नगर को देने वाला था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनो को भी गिरफ्तार कर लिया है एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी : आशीष पिता सुशील कुमार सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी चाँदनी चौक रतलाम, सईद पिता फजल हुसैन निवासी हकीमवाड़ा रतलाम, हनी पिता जफर शेख निवासी नाहरपुरा रतलाम, सुनिल सुर्या पिता इंदरमल जैन निवासी शास्त्री नगर रतलाम।
सराहनीय भूमिका : अवैध एमडी बरामद करने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक ,उपनिरीक्षक आनंद बागवान, उनि अमित शर्मा, प्रआर.790 राजु अमलियार,आर. 374 हर्षल शर्मा, आर.902 विशाल सेन, आर 208 राकेश निनामा, आर.82 ललित वर्मा, आर 158 संदीप कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!