• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर बाथम ने मतगणना परिसर का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Mar 18, 2024

खबर पक्की, 18 मार्च, रतलाम। जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी जारी है। इस क्रम में सोमवार शाम कलेक्टर राजेश बाथम स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन पश्चात होने वाली मतगणना के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, लोक निर्माण विभाग के सहायक यात्री पी.के. राय आदि उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बाथम ने लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्षों का जायजा लिया। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना कक्ष देखते हुए युक्तिसंगत कार्य के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए कलेक्टर द्वारा मतगणना के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं यथा टेबुलेशन कार्य के लिए फर्नीचर, स्थापना, साफ सफाई, शौचालय, वॉशरूम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों को लाने ले जाने हेतु आवागमन मार्ग, सुरक्षा दलो, मतगणना कर्मियों तथा अन्य व्यक्तियों के लिए आवागमन मार्गो, निकास द्वारों के लिए भी बारीकी से पर्यवेक्षण कर मतगणना की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

You missed

error: Content is protected !!