खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। श्रीमाली वास स्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की धर्मशाला पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंध कारिणी समिति का शपथ विधि संपन्न हुई।
गत दिनों हुए समाज के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा कुलदेवी महालक्ष्मी का पूजन अतिथियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ब्राह्मण समाज सेवा मंडल इंदौर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर प्रमोद ओझा, विशेष अतिथि डॉ. दीप व्यास, एवं श्रीमती रजनी व्यास रहे। अतिथियों का स्वागत नव निर्वाचित पदाधिकारियों व समिति सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर शाल श्रीफल से किया गया। सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, समिति सदस्यों में श्रीमती पुष्पा व्यास, श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी, अखिलेश व्यास, उपेंद्र ओझा, मयंक दवे, विभोर कोटिया, तन्मय व्यास ने पद और गोपनीयता की शपथ प्रमोद ओझा ने दिलाई। प्रमोद ओझा ने उदबोधन में कहा कि आप सभी लोगो को समाज ने चुना है अत: अपने समाज को उन्नति प्रदान करें। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने उदबोधन में कहा कि चुनाव में कोई भी हारता नहीं है वह सीखता है। चुनाव अधिकारी राजेश ओझा, महेश ओझा, अरविंद त्रिवेदी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास एवं भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया एवं आभार सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने माना। यह जानकारी श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने दी।

????????????????????????????????????
