• Thu. Oct 29th, 2026

जावरा में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 16, 2024

खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। जिले के जावरा में शुक्रवार को हुसैन टेकरी स्थित एक मस्जिद से नमाज पढ कर लौट रहे मोहम्मद हुसैन व अन्य लोगों पर आपसी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। जावरा पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद हुसैन पिता जमालुद्दीन हुसैन टेकरी जावरा के कब्रिस्तान की मस्जिद से नमाज पढ कर हुसैन टैकरी लौट रहे थे। बोहरा पैट्रोल पंप से थोडा आगे आरोपी मुदस्सिर पिता गनी हम्माल और मुजफ्फर ने आपसी रंजिश के चलते मोहम्मद हुसैन पर लोहे के हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने मोहम्मद हुसैन के साथ साथ आवेश और शेर अली पर भी हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था।
जावरा शहर के घनी आबादी के इलाके में हुए इस जानलेवा हमले पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय पंहुचाया गया। साथ ही हमला करने वाले आरोपियों मुदस्सिर पिता गनी मोहम्मद जाति रंगरेज 47 नि. हुसैन टैकरी और मुजफ्फर हुसैन पिता गनी मोहम्मद 40 को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त हसिया और स्कूटी वाहन भी जब्त कर लिया है।

You missed

error: Content is protected !!