• Thu. Oct 29th, 2026

विश्व किडनी दिवस का आयोजन किया गया, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

BySurendra Jain

Mar 14, 2024

खबर पक्की, 14 मार्च, रतलाम। विश्व किडनी दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को किया जाता है। डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम में जिला अंगदान समिति रतलाम, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन रतलाम एवं सामाजिक संस्थाओं, मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी गोविंद काकानी, श्रीमती मनीषा ठक्कर, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. राकेश सिसोदिया, डॉ. भरत परमार, डॉ. अतुल कुमार आदि की उपस्थिति में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि रीनल फैलियर, किडनी फेलियर, हार्ट फैलियर, मल्टी ऑर्गन फेलियर आदि समस्याओं के कारण मृत्यु के आंकड़ों में निरंतर बढ़ोतरी होना देखी जा रही है। इस संबंध में किडनी के बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां रखी जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में चिकित्सीय परामर्श के बिना कोई भी दवाई खासकर दर्द निवारक दवाई बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को डायबिटीज की निशुल्क जांच अवश्य करनी चाहिए, संतुलित आहार एवं संतुलित दिनचर्या बनाए रखना चाहिए।
समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा प्रश्न मंच के दौरान मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से किडनी के बचाव संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया।

You missed

error: Content is protected !!