• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेने गाँव – गाँव पहुँच रहे रथ

BySurendra Jain

Mar 14, 2024

खबर पक्की, 14 मार्च, रतलाम। भाजपा लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र निर्माण से पूर्व सभी भारतीयों के सुझाव ले रही हैं। सुझाव रथ गांव – गांव जाकर आम लोगों से सुझाव ले रहा है।
रतलाम ग्रामीण की जनता लगातार सुझाव दे रही है। एलईडी वेन एवं प्रचार रथ के लोकसभा प्रभारी मधु शिरोडकर ने बताया कि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा नेता प्रभु नेका की उपस्थिति में अपनी राय संकल्प पत्र के बॉक्स में डाली। इसके बाद रथ नामली मंडल, चंद्रशेखर आजाद मंडल, शबरी मंडल में जनता की राय लेने पहुंचा, जहां मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार के नेतृत्व में रथ की रूपरेखा बनाकर मंडलों में आम जनता की रायशुमारी ली गई । इस दौरान शबरी मंडल के ग्राम रेन मऊ, बिरमावल, पिपलखुंटा, ऊनी, मुंदड़ी एवं तितरी में बड़ी संख्या में लोगों ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को सुना।

You missed

error: Content is protected !!