• Thu. Oct 29th, 2026

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमने JJP से नाता तोड़ा:पार्टी हो रही थी बदनाम, इंदौर से नीमच जाते वक्त रुके रतलाम

BySurendra Jain

Mar 12, 2024

खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। प्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर यदि कोई भाजपा में आता है तो उसका स्वागत है। भाजपा कार्यकर्ता समझता है कि भाजपा देश के लिए काम कर रही है, इसलिए उसे दूसरे दल के नेताओं के पार्टी में आने से कोई दिक्कत नहीं है। जिन लोगों की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं है, उन्हें जरूर दिक्कत हो सकती है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है। मंत्री श्री विजयवर्गीय नीमच जाने के दौरान कुछ समय के लिए रतलाम रुके थे। रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब में उन्होंने
यह बात कही। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने के सिलसिले से भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष तो नहीं? इस सवाल के जवाब में मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसके अंतर्गत यदि कोई मोदी जी से प्रभावित होकर पार्टी में आता है तो उनका स्वागत है। भाजपा कार्यकर्ता सब समझता है। वह विचारधारा के लिए काम करता है।
लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का रथ चल रहा है। पिछले 3 महीने में ही 85 लाख करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उदघाटन हुआ है। आज ही रेलवे में 80 हजार करोड़ के कार्यों का उदघाटन हुआ है। गरीब कल्याण योजनाओं के कारण गरीबों का एक बहुत बड़ा वोट बैंक मोदीजी के साथ में है। 400 से अधिक सीटे इस बार हम लोकसभा में जीतेंगे और एक बार फिर देश की बागडोर मोदी जी के हाथ में होगी।
हरियाणा में गठबंधन टूटने के सवाल पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मैं एक दिन पूर्व हरियाणा में ही था। हमने जेजेपी से गठबंधन तोड़ा है। उनके कारण पार्टी की छवि खराब हो रही थी।
पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नीमच जाने के दौरान मंगलवार दोपहर को कुछ समय के लिए सालाखेड़ी स्थित एक होटल पर रुके। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महेंद्र कोठारी, अशोक चौटाला, जुबिन जैन, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!