• Thu. Oct 29th, 2026

आलोट पुलिस ने की वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दोनो व्यक्तियो की पहचान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 5, 2024

खबर पक्की, 5 मार्च, रतलाम। जिले के आलोट थानाअंतर्गत वायरल वीडियो संज्ञान में आया था जिसमे दो लोग दो युवको से मारपीट करते दिखाई दे रहे थे । वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले दोनो व्यक्तियों की पहचान दीपक पिता जगदीश पोरवाल एवं साकेत पोरवाल निवासी आलोट के रूप में हुई है। वीडियो संज्ञान में आते ही आलोट पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले दोनो व्यक्तियो के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
उल्लेखनीय है कि आलोट कृषि उपज मंडी में दो युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दो युवक दो युवक के साथ जमकर मारपीट कर रहे थे। जिन युवकों के साथ मारपीट हो रही है वह मंडी में अनाज चुराने के लिए आए थे और पकड़े गए।पुलिस ने अनाज चुराने वाले दो युवको में से एक को गिरफ्तार कर लिया था ।जबकि एक युवक फरार हो गया था ।
सोमवार को आलोट कृषि मंडी में कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज चावला के खास समर्थक अनाज व्यापारी दीपक पोरवाल ( झंडी) सुबह पहुंचे तो दो युवक योगेश परमार और कालू खारोल अनाज के ढेर में से सोयाबीन चुरा रहे थे। व्यापारी दीपक झंडी ने इसकी जानकारी अन्य अनाज व्यापारी को दी अन्य व्यापारी पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ा इन युवकों से करीब 70 किलो सोयाबीन बरामद की गई । पुलिस अब दूसरे युवक कालू खारोल की तलाश कर रही है।
इधर आलोट मंडी में पुलिस पहुंचने के पहले जब व्यापारियों ने अनाज चुराते दोनो युवकों को पकड़ा तो उसके बाद पकड़े गए दोनो युवकों के साथ दो अनाज व्यापारियों ने जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था । इस वायरल वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रहे दोनो अनाज व्यापारियों से एक साकेत पोरवाल। भाजपा का मंडल कोषाध्यक्ष है। जबकि दीपक झंडी पूर्व विधायक मनोज चावला का खास समर्थक है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने वीडियो की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही थी।

You missed

error: Content is protected !!