खबर पक्की, 28 फरवरी, रतलाम। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रावटी में कीटनाशक मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच श्री संजय झोडीया, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हीरालाल बोरिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
डॉक्टर दीपक मेहता प्रभारी मेडीकल ऑफिसर द्वारा बताया गया कि कीटनाशी मच्छरदानी मच्छरों को दूर रखने के साथ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है। कीटनाशी मच्छरदानी का उपयोग सोते समय करके मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा खतरनाक बीमारी से बच सकते है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच श्री विष्णु भूरिया, श्री दिनेश धारू, सेक्टर सुपरवाइजर श्री मदनलाल डाबी, अंजली वसुनिया, सुमित्रा बोरिया आशा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

