• Sat. Oct 31st, 2026

सीएम कार्यक्रम के लिए कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

BySurendra Jain

May 24, 2018

रतलाम। आगामी 26 मई को जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसके लिए जिले के हर जनपद पंचायत में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से मुख्य कार्यक्रम रतलाम को जाने वाले हितग्राहियों संबंधी मॉनीटरिंग की जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों के संदर्भ में आज आयोजित बैठक में उक्त जानकारी दी गई। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने विभागों को सौपे गए दायित्वों का अपडेट लिया। एसपी श्री अमित सिंह, सीईओ जिपं श्री सोमेश मिश्रा, एडीएम डॉ. कैलाश बुन्देला तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने प्रत्येक विभाग से उसके द्वारा दायित्वों के निर्वहन में प्रगति की समीक्षा की। रतलाम स्थित मुख्य कार्यक्रम डीआरपी लाईन में हो रहे कार्यां की जानकारी लेते हुए 25 मई की शाम तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनपदों से हितग्राहियों को लाने वाले वाहन समय-सीमा में मुख्य कार्यक्रम में पहुंच जाए। निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े रहे। वाहनों में ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए 20-20 लीटर के जार की उपलब्धता, खाने की गुणवत्ता निश्चित करने, बसों में फर्स्ट एड बाक्स रखने, ग्रीष्म के दृष्टिगत बसों में ओआरएस तथा अन्य जरूरी दवाइयां रखने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
रतलाम कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री के बाजना में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से एसडीएम सैलाना तथा जनपदों के सीईओ से चर्चा की। बताया गया कि रतलाम मुख्य कार्यक्रम की 25 मई की शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाकर माकड्रिल भील कर ली जाएगी।

Related Post

नामली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद, जावरा और रतलाम के विभिन्न स्थानों से चुराई थीं मोटरसाइकिलें, करीब 1.45 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक, एएसपी विवेक कुमार लाल ने किया संवाद, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर दी जानकारी, विद्यार्थियों के सवालों के भी दिए जवाब
बाउंड ओवर के आदेश का उल्लंघन करने पर दो आरोपियों को भेजा जेल, धारा 141 बीएनएसएस के तहत रतलाम पुलिस ने की कार्रवाई, शेष अवधि तक रहेंगे निरुद्ध

You missed

error: Content is protected !!