• Wed. Jul 29th, 2026

केरी को भरोसा: जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के रूख को बदला नहीं जा सकता

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

जलवायु परिवर्तन विरोधी रूख रखने वाले डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतनेे के एक सप्ताह बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने आज कहा कि उनको ‘विश्वास’ है कि इस मुद्दे पर वाशिंगटन की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आ सकता।

माराकेश में संयुक्त राष्ट्र जलवायु बैठक में केरी ने कहा,‘‘मैं नहीं मानता कि इसे बदला जा सकता है या एेसा किया जाएगा।’’ केरी ने कहा कि बाजार की ताकतें दुनिया के उर्जा के भविष्य तय करेंगी। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने जलवायु परिवर्तन को ‘अफवाह’ करार दिया था और पेरिस समझौते को ‘रद्द करने’ की बात कही थी

error: Content is protected !!