• Thu. Oct 29th, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पाम आयल, नमकीन सेव, साइट्रिक एसिड के नमूने लिए

BySurendra Jain

Feb 26, 2024

खबर पक्की, 26 फरवरी, रतलाम। जिले में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों का निरीक्षण करके खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किया जा रहे हैं जो जांच के लिए भोपाल राज्य स्तरीय प्रयोगशाला को भिजवाए जाते है।
इस अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री प्रीति मंडोरिया तथा ज्योति बघेल द्वारा रतलाम नमकीन क्लस्टर स्थित महक कसेरा फूड की जांच कर नमूने प्राप्त किए गए। मिलावट की शंका में नमकीन निर्माण के लिए संग्रहित 180 किलोग्राम पाम आयल जप्त किया गया है। इसके अलावा नमकीन सेव, नमकीन मिक्शचर तथा नमकीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाला साइट्रिक एसिड के नमूने भी प्राप्त किए गए। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा बेसन, मूंगफली के दाने, बारिक सेव, हल्दी पाउडर तथा सेव की मिर्च के नमूने भी जांच हेतु लिए गए।

You missed

error: Content is protected !!