• Thu. Oct 29th, 2026

बीमार पति को पत्नी ने दान कि किडनी, मेडिकल कॉलेज से मिली स्वीकृति

BySurendra Jain

Feb 22, 2024

खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज मनीष भारती उम्र 38 वर्ष निवासी उज्जैन को समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाली पत्नी निर्मला भारती उम्र 36 वर्ष ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताकर किडनी दान की स्वीकृति ली।
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रकरण को सूक्ष्मता से देख कर स्वीकृति प्रदान की है। बीमार मरीज लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आज मरीज द्वारा मांगे गए दिनांक एवं समय दिया गया था। कॉलेज की प्रशासनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की आवश्यक बैठक चल रही थी। उसके बावजूद मोबाइल फोन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रकरण को देखकर स्वीकृति प्रदान की।
समाजसेवी गोविंद काकानी ने लगातार तीन बैठकों से नहीं आ रहे मरीज के परिजनों से चर्चा की। पत्नी निर्मला भारती ने बताया कि पूर्व में मनीष की माताजी द्वारा किडनी देने का चल रहा था। इसी बीच माताजी की मृत्यु हो जाने के कारण आना संभव नहीं हो पाया। पश्चात मेरी जांच करने पर मालूम पड़ा कि मैं भी पति मनीष भारती को किडनी दे सकती हूं और आज इसलिए प्रत्यारोपण स्वीकृति के लिए आई हूं।
रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर ,डॉ अतुल कुमार एवं सहायक ओमप्रकाश गोड के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा। समिति द्वारा यहां नाम मात्र समय में स्वीकृति पाकर मरीज एवं उसके परिवार जन आश्चर्यचकित हो गए एवं सभी के द्वारा समिति सदस्य का परिवार की ओर से प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।

You missed

error: Content is protected !!