• Thu. Oct 29th, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Feb 17, 2024

खबर पक्की, 17 फरवरी, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जावरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थो के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए।
दल द्वारा शुक्ला मावा भट्टी ग्राम मोर्या से मावे के दो नमूने लिए गए कंचनश्री दूध डेयरी बेगमपुरा जावरा से गाय के दूध के दो नमूने लिए गए। एडवांस मार्केटिंग आजाद चौक जावरा से उमंग घी और सिल्वर कॉइन सनफ्लोवर ऑयल के नमूने, रवि ट्रेडर्स खाचरोद रोड़ जावरा से लाल मिर्च पाउडर और सेव की मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। साथ ही मिलावट की शंका में 38 हजार रूपए मूल्य की मिर्च पाउडर जप्त की गई। इसके बाद गुरुकृपा मिष्ठान भंडार से मावा ओर बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। साथ ही मावे में मिलावट की शंका में 30 हजार रूपए मूल्य का मावा जप्त किया गया।
लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी । सभी संस्थानों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवात्तायुक्त खाद्य पदार्थो के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आधिकारी ज्योति बघेल एवम प्रीती मंडोरिया द्वारा की गई।आगे भी कार्यवाही जारी रहेंगी।

You missed

error: Content is protected !!