• Thu. Oct 29th, 2026

हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी बोर्ड मूल्यांकन 22 फरवरी से प्रारंभ

BySurendra Jain

Feb 17, 2024

खबर पक्की, 17 फरवरी, रतलाम। मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में हाईस्कूल हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2024 के प्रथम समूह का मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से प्रारंभ होगा। मूल्यांकन के प्रथम समूह में हाईस्कूल के हिन्दी एवं संस्कृत विषय तथा हायर सेकेंडरी के हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इस बार समस्त विषय की उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड की व्यवस्था है।
इस वर्ष पारिश्रमिक दरों में संशोधन किए गए है। मुख्य परीक्षक को 700 रूपए प्रतिदिन, उपमुख्य परीक्षक एवं सुपरवाइजर को 630 रूपए प्रतिदिन, हाईस्कूल परीक्षा हेतु 15 रूपए प्रति उत्तर पुस्तिका तथा हायरसेकंडरी परीक्षा हेतु 16 रूपए प्रति उत्तर पुस्तिका की दर से पारिश्रमिक देय होगा। बाह्य परीक्षकों को 180 रूपए प्रतिदिन तथा स्थानीय परीक्षकों को 130 रूपए प्रतिदिन टीए/ डीए भी देय होगा।
22 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा एवं मूल्यांकन अधिकारी श्री सुभाष कुमावत प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा सभी परीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर मूल्यांकन केंद्र पर कार्य करने हेतु निर्देशों से अवगत कराया जायेगा।

You missed

error: Content is protected !!