• Thu. Oct 29th, 2026

गौरव दिवस के रूप में मनाया रतलाम का स्थापना दिवस, रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की आतिशबाजी

BySurendra Jain

Feb 14, 2024

खबर पक्की, 14 फरवरी, रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा 14 फरवरी (बसंत पंचमी) को रतलाम का स्थापना दिवस गौरव दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम तिराहे स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई। मिठाई का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के आतिथ्य में हुआ।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने बताया बुधवार बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना दिवस को नगर के गौरव दिवस के रुप में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत संयोजक शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा आदि ने किया। अतिथियों सहित रतलाम स्थापना समिति सदस्यों ने रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतीशबाजी की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, रणजीत टांक, आयुषी सांकला, हीना मेहता, शबाना खान, जलज सांकला, पवन सोमानी, गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, करण वशिष्ठ, नगर निगम अधिकारी विकास सिंह सोलंकी, सुरेशचंद्र व्यास, एपी सिंह, राजेश पाटीदार, समिति के अनिल कटारिया, ललित दख, विप्लव जैन, गौरव मूणत, महेंद्र मूणत, राकेश नाहर, गोपाल शर्मा, सुनील माली, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, देवशंकर पांडेय, अशोक जैन लाला, हार्दिक मेहता आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंगल लोढ़ा ने किया एवं आभार गोपाल शर्मा ने माना।

You missed

error: Content is protected !!