• Thu. Oct 29th, 2026

इंस्पायर अवार्ड : रतलाम जिला प्रदेश में फिर अव्वल

BySurendra Jain

Feb 13, 2024

खबर पक्की, 13 फरवरी, रतलाम। इंस्पायर अवार्ड सत्र 2023-24 में सम्पूर्ण प्रदेश में 122 नवाचारी आइडियाज चयन के साथ रतलाम जिला प्रथम पायदान पर रहा है। इंस्पायर अवार्ड मानक के रतलाम जिले के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने रतलाम जिले की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी।
रतलाम जिला इन्स्पायर अवार्ड के सहायक नोडल अधिकारी एडीपीसी श्री अशोक लोढ़ा, जिला विज्ञान अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी, जिले में विज्ञान की अलख जगाने वाले श्री गजेन्द्र सिंह राठौर तथा सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी चयनित प्रतिभागियों और मार्गदर्शी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
ब्लॉक वार चयनित प्रतिभागियों के अंतर्गत जिले के आलोट में 14, बाजना में 11, जावरा में 22, पिपलौदा में 19, रतलाम में 44 तथा सैलाना के 12 प्रतिभागी चयनित हुए। विदित है कि सत्र 2023 24 में रतलाम जिले के 900 विद्यालयों ने इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर 3982 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। रतलाम जिले के बाल वैज्ञानिकों द्वारा जो नवाचारी आइडिया अपलोड किए गए वे प्रदेश स्तर पर सराहे गए जिससे प्रदेश में सर्वाधिक 122 आइडिया चयनित हुए और रतलाम जिले को प्रथम पायदान पर ले आए।

You missed

error: Content is protected !!