• Thu. Oct 29th, 2026

हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन : तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउड स्पीकर, अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानें

BySurendra Jain

Feb 8, 2024

खबर पक्की, 8 फरवरी, रतलाम। शहर में मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि मस्जिदों पर तेज आवाज में लाउड स्पीकर का उपयोग ना हो, फिर भी शहर में बिना अनुमति के तेज आवाज में लाउड़ बजाए जा रहे है। इन्हें बंद किया जाए। शहर में अवैध रूप से मांस विक्रय की दुकाने चल रही है। इन पर रोक लगाई जाए।
उक्त मांग हिंदू जागरण मंच रतलाम ने कलेक्टर भास्कार लाक्षाकार को गुरुवार को ज्ञापन सौंपकर की है। पदाधिकारियों ने 10 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों का कहना है कि विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समस्त जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर धर्मस्थलों पर लगाए गए लाउड स्पीकरों को हटाने और शहरी क्षेत्रों में अवैध रुप से संचालित की जा रही मांस दुकानों व स्लाटर हाउसों को बंद करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बावजूद भी शहर व जिले में उक्त दोनों ही गतिविधियां धड़ल्ले से जारी है। शासकीय भूमियों पर अवैध मजारें बनाकर कब्जा किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस प्रकार की अवैध फर्जी मजारों को भी हटाने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हिन्दू जागरण मंच ने मांग कि है कि शहर में सुबह छ: बजे से पूर्व बजने वाले लाउड स्पीकरों को सख्ती से बंद किया जाए। अवैध स्लाटर हाउस और मांस विक्रय की दुकानों को बंद किया जाए। शासकीय जमीनों पर बनाई गई नकली मजारों को हटाकर इन भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इन मागों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेश कटारिया, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, सहसयोजक कमलेश ग्वालियरी, विजय महादेव, कार्तिक पाटीदार, नंदकिशोर मीणा, पृथ्वीशाही, आयुष शर्मा आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!