• Thu. Oct 29th, 2026

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : मेरा रतलाम, मेरी अयोध्या का आयोजन, दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में उमड़े राम भक्त

BySurendra Jain

Jan 23, 2024

खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी की शाम दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में जुबिन जैन मित्र मंडल ने मेरा रतलाम, मेरी अयोध्या कार्यक्रम आयोजित किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार सेवकों का सम्मान किया। उसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य सहित भाजपा पदाधिकारी, कलेक्टर भास्कर लक्षकार एसपी राहुल लोढ़ा सहित राम भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री चेतन्य काश्यप एवं परिवार द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ की सहयोग निधि देने और शहर में किए गए विकास कार्यों को लेकर आयोजकों ने श्री काश्यप का अभिनंदन किया। श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि आयोजन कर्ता युवा होकर भाजपा का भविष्य है। इनसे कई उम्मीदे जुड़ी है।
कार्यक्रम के आरंभ में जवाहर व्यायाम शाला द्वारा मलखंब का शौर्य भरा प्रदर्शन किया। इंदौर के प्रसिद्ध बैंड ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। नृत्यमय राम कथा के मंचन से हर कोई भाव विभोर हो गया। अंत में 51 थालों में दीप रखकर महाआरती की गई।इस अभिनव आयोजन शहर के 8 से 10 हज़ार लोग शामिल हुए।

You missed

error: Content is protected !!