• Thu. Oct 29th, 2026

22 जनवरी हिन्दू संस्कृति का गौरव दिवस : मंत्री काश्यप, जियेंगे तो श्रीराम के लिये मरेंगे तो श्रीराम के लिए : पटेल, ”एक शाम राम के नामÓÓ का हुआ भव्य आयोजन

BySurendra Jain

Jan 22, 2024

खबर पक्की, 22 जनवरी, रतलाम। 22 जनवरी का दिन हिन्दू संस्कृति का गौरव दिवस है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर हिन्दू समाज का गौरव बढ़ायेंगे।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री म.प्र. शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पैलेस रोड़ राजमहल के मुख्य द्वार पर 21 जनवरी रविवार को आयोजित ‘एक शाम राम के नामÓ के अवसर पर व्यक्त किये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ये धरती श्रीराम की है, हम जियेंगे तो श्रीराम के लिये मरेंगे तो श्रीराम के लिये। उन्होंने कहा कि 500 वर्षो के बाद हमारी पीढ़ी को श्रीराम मंदिर का सौभाग्य मिला है। ‘एक शाम राम के नामÓ कार्यक्रम में अपार जनसमुह के सम्मिलित होने पर उनका आभार व्यक्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में कारसेवकों का सम्मान किया गया। ‘एक शाम राम के नामÓ कार्यक्रम की शुरूआत राजमहल के मुख्य द्वार पर स्थित हनुमानजी के मंदिर पर माल्यार्पण की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत जैन पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने गीतो पर आधारित रामलीला का सजीव चित्रण किया इसके बाद संत मीरा कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शबरी के राम की मन मोहक प्रस्तुति दी साथ ही स्थानीय कलाकार किरण चौहान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी। दिल्ली के कलाकारों द्वारा, श्री राम दरबार, सिंदूरी हनुमान जी ( सिंदूर की महिमा ) एवं वानर सेना सहित बाहुबली हनुमान जी की अद्भुत एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिसे देख दर्शक आनंदित हो गए एवं दिल्ली से आए भजन गायक कमलेश ने जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे, मोहे चढ़ गया भगवा रंग, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे जैसे भजनों पर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया साथ ही पूरे परिसर का वातावरण राम मय कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।22 जनवरी हिन्दू संस्कृति का गौरव दिवस : मंत्री काश्यप, जियेंगे तो श्रीराम के लिये मरेंगे तो श्रीराम के लिए : पटेल, ”एक शाम राम के नामÓÓ का हुआ भव्य आयोजन

You missed

error: Content is protected !!