खबर पक्की :21 जनवरी रतलाम, कल 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को देखते हुए रतलाम के संगीतकार सिद्धार्थ कश्यप द्वारा लयबद्ध किए गए राम आएंगे और बज रहा है जगत में डंका श्री राम का बोलो राम गीत ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। राम आए के गीत को साक्षी होतनकर और बज रहा है जगत में डंका श्रीराम का को आवाज इशान खान ने प्रदान की है यह दोनों गीत 18 जनवरी को यूट्यूब पर अपलोड किए गए राम आएंगे गीत को मात्र 3 दिन में 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वही बज रहा जगत में डंका श्री राम का गीत को 36 लाख लोगों से ज्यादा ने देखा और पसंद किया। और यह संख्या बड़ी तीव्र गति से बढ़ रही है जो रतलाम के लिए गौरव की बात है।

