• Thu. Oct 29th, 2026

लुनेरा के आदिवासी कन्या छात्रावास मे नि:शुल्क कम्बल वितरण

BySurendra Jain

Jan 19, 2024

खबर पक्की, 19 जनवरी, रतलाम। ग्राम लुनेरा मे शा.अनुसूचित जाति कन्या सीनियर छात्रावास मे इफको के तत्वावधान मे नि:शुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व संचालक राजेन्द्र सिंह लुनेरा मुख्य अतिथि रहे। जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल विशेष रूप से उपस्थित रही।
अतिथियों ने छात्राओं को कंबल वितरण के बाद बेहतर भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, मंडल उपाध्यक्ष राहुल पाटीदार, दिग्विजय सिंह लुनेरा, सरपंच सोमलाल, इफको संचालक जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सोलंकी, लुनेरा सहकारी समिति के प्रबंधक श्री राठौर, कृषक गण जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!