• Thu. Oct 29th, 2026

बिलपांक के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मे भाजपा जिलाध्यक्ष और ग्रामीण विधायक ने की सफाई

BySurendra Jain

Jan 19, 2024

खबर पक्की, 19 जनवरी, रतलाम। अयोध्या धाम मे आयोजित श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत् ग्राम बिलपांक के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मे सफाई की गई। सफाई कार्य मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर भी शामिल हुए। उन्होने 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन ग्रामवासियों से दीपावली मनाने का आव्हान् किया।
भाजपा देश के सभी धार्मिक स्थलों पर 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चला रही है। जिले के सभी मंडलों मे अभियान का संचालन हो रहा है, रतलाम ग्रामीण के ग्राम बिलपांक मे स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर की झाडू एवं पानी से सफाई की गई। सफाई अभियान मे लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार ने भी हिस्सा लिया।इस दौरान धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, बिलंपाक सरपंच श्रवण पाटीदार, मंडल महामंत्री, बद्रीलाल डोडियार, रघुवीर सिंह सक्तावत, प्रदीप सिंह, धन्नालाल डामर, सुनील गुर्जर, राजेश पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, मंदिर के पुजारी बजरंग गिरि सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!