• Thu. Oct 29th, 2026

हेलमेट पहनने के लिए किया जागरुक, स्कूल व कॉलेज में लगाएंगे जागरुकता सेमिनार

BySurendra Jain

Jan 14, 2024

खबर पक्की, 14 जनवरी, रतलाम। ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के रतलाम में रतलाम ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। बाइक सवारों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की समझाइश दी।
यातायात नियमों के पालन एवं सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सज्जनसिंह स्टेच्यू दो बत्ती चौराहे एक वाहन रैली निकाली गई। रैली में नेहरु युवा केन्द्र रतलाम के 50 वालंटियर, ट्राफिक वार्डन, जिला बल एवं ट्रैफिक पुलिस के करीब 50 जवान आदि शामिल हुए। दो पहिया वाहन रैली को थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक मोहन भररावत द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली छत्रीपुल, नगर निगम तिराहा, कॉलेज रोड, नाहरपुरा तिराहा, डालूमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, धानमंडी, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड, पावरहाउस रोड, दो बत्ती चौराहा होते हुए पुन: प्रारंभ स्थल पर आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आमजन को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रुप से धारण करने व दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने का संदेश दिया। 15 जनवरी को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए स्कूलों व कॉलेजों सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!