खबर पक्की, 8 जनवरी, रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं एन एफ आई आर के संयुक्त एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर ज्वाइंट फ्रन्ट फोर रिस्टोरेशन (जेएफआरओपीएस) के संयुक्त निर्णय 15 दिसंबर को लिया गया था। जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरी तरह समाप्त करने के लिए 8 जनवरी रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर सुबह 10 बजे यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में पहले दिन की भूख हड़ताल में यूनियन के 16 कर्मचारी एवं मजदूर संघ के 15 कर्मचारियों ने पूरे दिन एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन के लागू करने के समर्थन में शाम 5 बजे तक भुख हड़ताल पर बैठे। जिसमें अमित गोचर, हिरदेश पांडे, कुलदीप सिंह चौहान, आशीष यादव, सुशील मीणा, मनीष यादव, हर्षवर्धन पाल, आनंद पाल, देवेंद्र सोलंकी, विनीत शर्मा, राजेश राठौर, सुनील डगर, रंजीत वैष्णव, भावना ओझा, नमिता कुमायूं के अलावा मजदूर संघ से नरेंद्र सहगल, अविनाश श्रीवास, नानक सिंह, रोहित गोसर, अरविंद सांखला, कमलेश मीणा, सिकंदर मीना, संजय यादव के अलावा दोनों ही संगठन के अन्य कर्मचारी भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। इसके अलावा यूनियन के सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी, आशीष यादव, कपिल गुर्जर, रोहित देशबंधु, मजदूर संघ के अरविंद शर्मा, अतुल राठौर, राजेंद्र चौधरी, चैतन्य चौधरी, वाजिद खान, दीपक गुप्ता के अलावा भारी संख्या में कर्मचारियों ने अपना उदबोधन दिया।
यह क्रमित भूख हड़ताल
नियमित 9 जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल रहेगी। जिसमें अलग-अलग विभागों की कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

