• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर लाक्षाकार ने किया आलोट में कार्यालयो का औचक निरीक्षण

BySurendra Jain

Jan 5, 2024

खबर पक्की, 5 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार शुक्रवार को आलोट पहुंचे। कलेक्टर ने आलोट में एसडीएम, तहसील तथा जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सुनील जायसवाल भी साथ थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था तथा कार्य संधारण देखा गया। राजस्व न्यायालय में प्रकरणों के निपटान की प्रक्रिया से अवगत हुए। राजस्व प्रकरणों की फाइल समय सीमावार देखी, निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित नहीं रहे। समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निपटारा राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाए। कलेक्टर ने इस दौरान मनुनिया महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।

You missed

error: Content is protected !!