• Thu. Oct 29th, 2026

श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का समूह शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़-शिमला-कसौली रवाना

BySurendra Jain

Jan 5, 2024

खबर पक्की, 5 जनवरी, रतलाम। श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम के स्टूडेंट एक्टिविटी क्लब द्वारा प्रति वर्ष पारंपरिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन विद्यार्थियों के लिए करता है, इसी कड़ी में 49 विद्यार्थियों का समूह 7 दिवस के शैक्षणिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़-शिमला-कसौली रवाना हुआ।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया की सभी विद्यार्थीयों को एक बेहतरीन यात्रा पर जाने का मौका मिला है। महाविद्यालय संस्थान विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थीयों को जहां व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है. वहीं विद्यार्थीयों को आपसी सहयोग सीखने का मौका भी मिलता है। विद्यार्थी बहुत सी बातें किताबों में पढ़ते है, इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से उनको प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त होता है।
इस भ्रमण हेतु महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भारत शर्मा, वाइस चेयरमैन, उमेश शर्मा, वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं के साथ बधाई प्रेषित की।

You missed

error: Content is protected !!