खबर पक्की, 1 जनवरी, रतलाम। नए साल 2024 का आगाज हो चुका है। ठंड भी अपना रोद्र रूप दिखा रही है। नए साल के दिन दोपहर के बाद सूरज निकला। चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। शाम तक शीत लहर के साथ ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हर कोई ऊनी कपड़ों में नजर आया। खास बात यह रही कि दिसंबर माह पूरा कम ठंड से ही बीता है। लेकिन नए साल का पहले दिन ने ठिठुरन बढ़ा दी। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
रतलाम में नए साल 2024 की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। सोमवार दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। खास बात यह रही कि दिसंबर माह पूरा कम ठंड से ही बीता है। साल 2023 के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था। अचानक से मौसम में बदलाव आने व शीत लहर चलने से ठंड का अहसास लोगों को हो गया। जबकि दिसंबर माह में तापमान में कम गिरावट रहने से ठिठुरन वाली ठंड का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग की मानें तो सुबह और रात को हल्का कोहरा छाने के साथ आसमान में बादल छाने की संभावना रहेगी। इधर नए साल की शुरूआत में कोहरे वाली ठंड के बावजूद रतलाम के साइंज कॉलेज में प्रतिदिन की तरह खिलाडिय़ों का उत्साह कमजोर नहीं रहा। घने कोहरे के बावजूद खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस में लगे रहे।

