• Thu. Oct 29th, 2026

घांस बाजार मे स्थित दूकान के काउन्टर से चोरी करने वाले बदमाश गिरफ़्तार

BySurendra Jain

Dec 21, 2023

खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। शहर में चप्पे चप्पे पर लगाए गए हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरों का असर अब नजर आने लगा है। इन कैमरों की मदद से पुलिस ने चार दिन पहले एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई स्वर्णाभूषणों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विगत 16 दिसम्बर को घांस बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में अज्ञात चोर दिन के वक्त दुकान के काउण्टर से 23.280 ग्राम सोने के गहने चुरा कर ले गए थे। माणकचौक पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहूल लोढा ने माणकचौक थाने के प्रभारी एसआई प्रवीण वास्कले के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का पता लगाने के निर्देश दिए थे।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए,तो फुटेज में एक संदेही नजर आ गया। इस संदेही को सीसीटीवी फुटेज के साथ ट्रैक करते हुए संदेही की पहचान कर उसे राउण्ड अप किया गया। फुटेज के आधार पर पकडे गए सुनील उर्फ सोनू पिता श्यामसिंह भदौरिया 28 नि.जबरन कालोनी नागदा जि.उज्जैन से जब पूछताछ की गई तो उसने चोरी का अपराध स्वीकार करते हुए चुराया गया 23.280 ग्राम सोना भी बरामद करा दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल वाहन को भी जब्त किया है।
चोरी का पर्दाफाश करने में उनि. प्रवीण वास्कले इन्चार्ज थाना प्रभारी थाना माणकचौक, कार्य.प्रआर.416 दिलीप सिंह रावत, कार्य.प्रआर.781 नरेन्द्रसिंह चावडा, आर.875 रणवीर सिंह भदौरिया, आर.110 अशरफ खांन की सराहनीय भूमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!