• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम में आयोजित किया गया

BySurendra Jain

Dec 16, 2023

खबर पक्की, 16 दिसंबर, रतलाम। जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार को किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित हुआ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कार्यक्रम से उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। इस अवसर पर जिले को प्राप्त प्रचार वाहनों को विधायक शहर चैतन्य काश्यप द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, हेमंत राहोरी, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, निगम आयुक्त एपी सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी, हितग्राही आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान किया गया लाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम स्थल पर शासकीय विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पाद प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में जिन हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए उसके अंतर्गत रानू मेहता, पार्वती मेहता, राधेश्याम धामनिया, नाजऩीन तथा माहेनूर को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का लाभ रमेशचंद्र, प्रेमलाल सिलावट, कैलाशीबाई को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का लाभ विलमबाई को दिया गया। स्वच्छता मित्र सम्मानित किए गए इनमें फूलचंद्र मोहन, सावित्री, श्यामलाल, बंटी जगदीश, राकेश, राजू सम्मिलित है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय मित्र योजना में वंदना पांचाल को फूड बास्केट प्रदान की गई। मेरी कहानी मेरी जुबानी में श्रीमती शारदा परमार सम्मिलित रही। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में श्रीमती नीरज बाला वाघेला लाभान्वित की गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया आभार निगम आयुक्त ने माना।

You missed

error: Content is protected !!