• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस ने शुरू किया लर्निंग सेंटर, पुलिस लाइन में अधिकारी ले रहे क्लास

BySurendra Jain

Dec 16, 2023

खबर पक्की, 16 दिसंबर, रतलाम। पुलिस परिवार एवं आमजन के बच्चों के लिए कैरियर मार्गदर्शन एवं उनके ज्ञान कौशल में वृद्धि के लिए रतलाम में सर्व सुविधा युक्त लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया है।
प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण तथा उनके बच्चों की शिक्षा-दिशा में उन्नति को दृष्टिगत रखते हुये लर्निग सेंटर प्रारम्भ करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए गए है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस लाईन में सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त स्मार्ट लर्निग सेंटर का शुभारंभ किया गया।
उक्त लर्निग सेंटर में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के परिवारजन, बच्चे,बच्चियों तथा स्थानीय आमजन के बच्चों द्वारा इस लर्निंग सेंटर का लाभ लेकर अपने ज्ञान व कौशल का उन्नयन किया जा रहा है। पुलिस लाईन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर पर सीएसपी अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल राय, रक्षित निरीक्षक रतलाम जगदीश पाटिल, सूबेदार श्रीमति मोनिका सिंह द्वारा भी बच्चो को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

You missed

error: Content is protected !!