• Thu. Oct 29th, 2026

मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से स्कूटी चुराने वालो को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई स्कूटी बरामद

BySurendra Jain

Nov 27, 2023

खबर पक्की, 27 नवंबर, रतलाम। शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम मोटर साईकिल पार्किग स्टेण्ड से एक नीले रंग की एक्सेस स्कूटी एमपी 43 जेडडी 6888 को 25 नवंबर को करीब 1.30 से 3.15 के बीच कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गये । फरियादी नईम खोखर पिता अनिश खोखर जाति कलाईगल मुसलमाल निवासी 10 सूरजमल जैन नगर रतलाम ने थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट की जिस पर से थाना पर अपराध क्रमाक 861/23 धारा 379 भादवि पंजीपद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार वारंगे (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर पार्किंग स्टेण्ड की सीसीटीवी फूटेज प्राप्त की गई। दो अज्ञात संदेही व्यक्ति स्कूटी चोरी करते दिखे जिनकी तलाश करते मुखबिर सूचना 26 नवंबर को आरोपी मांगीलाल पुत्र भेरूलाल खारोल उम्र 38 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम को 26 नवंबर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक्सेस नीले रंग की स्कूटीएमपी 43 जेडडी 6888 को उसके कब्जे से जप्त की गई। उसके साथी यशवंत पिता संजय खटीक उम्र 23 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम को 27 नवंबर को उसके निवास स्थान पर मुखबिर सूचना पर गिफ्तार किया गया। पूछताछ करते घटना मे प्रयुक्त की गई स्वंय क की स्कूटी क्रमांक व डयूब्ली केट चाबी उसके घर मे से पेश करने पर जप्त की गई है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका : निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, सहा. उप.निरी. गिरधारी लाल परमार, प्र.आर. 802 धीरज गावड़े, आर. 765 प्रवेश भूरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!