• Thu. Oct 29th, 2026

बिजली कंपनी की कार्यशाला में लगे ट्रांसफार्मरों में लगी आग

BySurendra Jain

Nov 27, 2023

खबर पक्की, 27 नवंबर, रतलाम। चंबल कालोनी स्थित बिजली कंपनी की ग्रिड परिसर में स्थित ट्रांसफार्मरों की कार्यशाला में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और वहां रखे अनेक ट्रांसफार्मर व डीजल से भरे ड्रमों को चपेट में ले लिया। इससे आग की ऊंची-ऊंची लपटे निकलने लगी व आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियो ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में कितना नुकसान हुआ है, यह पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब पौने छह बजे कार्यशाला में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैली और लपटे निकलने लगी। कर्मचारी, अधिकारी व चंबल कालोनी में रह रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा शाम 6.58 बजे नगर निगम के फायर ब्रिगेड पर सूचना दी गई। साथ ही बिजली सप्लाय भी बंद कर दी गई।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हरीसिंह, गुलाब, शेखर चावरे, युसूफ भाई, मोहसीन, महेंद्रसिंह आदि दो दमकल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी और वहां रखे अनेक ट्रांसफार्मर से आग की लपटे निकल रही थी। कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया।
बिजली कंपनी व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक चारों तरफ से पानी की सप्लाय कर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।बिजली कंपनी द्वारा जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी।
नुकसान का आकलन किया जायेगा
आग से कितनी नुकसान हुआ है, यह पता नहीं चला है। आग बुझा दी गई लेकिन अंदर जाने जैसी अभी स्थिति नहीं है। सोमवार सुबह कार्यशाला में पहुंचकर देखा जाएगा कि कितना नुकसान हुआ है, उसके बाद ही नुकसान का पता चल पाएंगा।-शैलेंद्र गुप्ता, कार्यपालन यंत्री (ग्रामीण) बिजली कंपनी

You missed

error: Content is protected !!