• Thu. Oct 29th, 2026

बारिश थमते ही कदमताल करते हुए नगर में निकले स्वयंसेवक, महाविद्यालय ईकाई ने निकाला पथ संचलन

BySurendra Jain

Nov 26, 2023

खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालय ईकाई द्वारा पथ संचलन निकाला गया। शाम होते ही मौसम परिवर्तन और बारिश होने के बाद भी स्वयंसेवक उत्साह के साथ कदमताल करते हुए निकले। महाविद्यालय छात्रों द्वारा निकाला गया यह संचलन रविवार शाम 5 बजे महलवाड़ा से प्रारंभ हुआ, जो की नगर के मुख्य मार्गों से निकला। पथ संचलन डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, शहर सराय, कॉलेज रोड होता हुआ वापस महलवाड़ा पर समाप्त हुआ। पथ संचलन में करीब 300 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। जगह – जगह नागरिकों व संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान स्वयंसेवक अपने पूरे अनुशासन और घोष की धुन पर कदमताल करते नजर आए।

You missed

error: Content is protected !!