• Thu. Oct 29th, 2026

बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन के जीजा की चाकू मारकर हत्या, तीन पर प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Nov 26, 2023

खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। जिले के सैलाना थाना अंतर्गत धामनोद चौकी के गांव दीवेल में बीती रात बारात में नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। सैलाना थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।
घटना शनिवार रात को धामनोद चौकी के गांव दिवेल में हुई। यहां आई बारात में शामिल एक युवक चाकू लेकर नाच रहा था। जिस घर बारात आई उसके ही जमाई ने चाकू लेकर नाचने से युवक को मना कर दिया।इस बात पर बरातियों से विवाद हुआ और विवाद इतना बड़ा कि बाराती ने जिस घर बारात आई थी उसके जमाई की ही चाकू घौंपकर हत्या कर दी। एक अन्य भी इसमें सिर पर पत्थर लगने से घायल हुआ जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया दिवेल में नरेंद्र पिता जगदीश 23 वर्ष निवासी भाटपचलाना उज्जैन की हत्या की गई है। इस मामले में फरियादी अंकित पिता लाल सिंह की रिपोर्ट पर सूरज पिता गेंदालाल, जितेन्द्र पिता रामचंद्र और भोला पिता रामाजी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!