• Thu. Oct 29th, 2026

ढोढर के पास ढाई लाख रु. मूल्य का अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Nov 23, 2023

खबर पक्की, 23 नवंबर, रतलाम। जिले की रिंगनोद पुलिस ने स्विफ्ट कार से अवैध डोडाचूरी की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब एक क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,रिंगनोद थाना प्रभारी पतिराम डावरे को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एसआई शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ढोढर के समीप महू नीमच हाईवे पर कलालिया फन्टे के पास घेराबन्दी की। मुखबिर सूचना के अनुसार,एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र.डीएल 2 सी एयू 7051 ढोढर से रतलाम की ओर आते हुए दिखाई दी। पुलिस दल ने घेराबन्दी कर इस कार को रोकने का प्रयास किया तो कार के ड्राइवर ने अपने वाहन को पुलिस चैकिंग से बचकर निकालने का प्रयास किया। भागने की कोशिश में कार सडक किनारे बाई ओर के गड्ढे में उतर गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस दल ने जब कार का मुआयना किया तो पता चला कि ड्राइवर सीट के पास वाली सीट पर काले रंग के प्लास्टिक के दो बोरे रखे हुए थे। इसी तरह पीछे की सीट पर तीन बोरे रखे हुए थे। पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पिता किशनाराम विश्नोई 27 नि. ग्र्राम राजाला नाडा,पिलवा,थाना लोहावट जिला फलोदी(राजस्थान) बताया। जब बोरों की जांच की गई तो उनमें प्रतिबन्धित अवैध डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला।,जिसका कुल वजन लगभग एक क्विंटल था।
रिंगनोद पुलिस ने आरोपी सुनील को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए छह बोरों में भरकर ले जाए जा रहे 99 किलो 446 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर लिया है। जब्त किए गए डोडाचूरा का मूल्य करीब ढाई लाख रु. है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक पतिराम डावरे, उनि शिवेन्द्र कुमार, आर 129 अभिजीत सिंह, आर. 749 नरेन्द्र सिंह हाटा, आर. 275 सुरेन्द्रपाल सिंह, आर 41 यशवन्त जाट, आर 688 चन्द्रपाल सिंह, आर 44 मुकेश पंवार, आर. 329 अतुल दुबे व जिला रतलाम की सायबर सेल टीम के प्रआर मनमोहन, आर विपुल व आर हिम्मत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!