• Thu. Oct 29th, 2026

मतगणना की तैयारी : कार्मिकों को प्रशिक्षण 26 नवंबर को

BySurendra Jain

Nov 23, 2023

खबर पक्की, 23 नवंबर, रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 26 नवंबर को आयोजित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार के मार्गदर्शन में स्थानीय सैलाना रोड स्थित गुरु तेग बहादुर एकेडमी में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में 300 से अधिक कार्मिक सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित होगा, प्रथम सत्र दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होगा। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. व्हाय.के. मिश्रा ने जानकारी में बताया कि मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ. सुरेश कटारिया तथा प्रोफेसर रियाज मंसूरी द्वारा दिया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना रतलाम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में आगामी 3 दिसंबर को होगी।
कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया
जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत आगामी 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार की उपस्थिति में आयोजित रेण्डमाईजेशन 300 से अधिक मतगणना कर्मियों के लिए किया गया। कलेक्ट्रेट में इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव, एनआईसी अधिकारी नरेन्द्र चौहान भी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!