• Thu. Oct 29th, 2026

28 हजार रूपए मूल्य की अवैध मदिरा एवं लहान जब्त

BySurendra Jain

Nov 22, 2023

खबर पक्की, 22 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव द्वारा गठित उडऩदस्ते द्वारा 21 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय मेड़ा के नेतृत्व में ग्राम जुलवानिया, सेमलपाडा पर दबिश देकर वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह द्वारा 03 प्रकरण पंजीबध्द कर, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। अलग-अलग स्थानों से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, तथा 250 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 28 हजार रूपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक विक्टोरिया बोरासी एवं नगर सैनिक सत्यनारायण, घनश्याम तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!