• Thu. Oct 29th, 2026

मतगणना के लिए कक्ष निर्धारित

BySurendra Jain

Nov 20, 2023

खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। मतगणना के लिए विधानसभावार कक्ष निर्धारित किए गए हैं।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) की मतगणना कक्ष क्रमांक 6 में होगी। इसी तरह 220 रतलाम सिटी की मतगणना कक्ष क्रमांक 09 में, 221 सैलाना (अजजा) की मतगणना कक्ष क्रमांक 08 में, 222 जावरा की मतगणना कक्ष क्रमांक 05 में तथा 223 आलोट (अजा) की मतगणना कक्ष क्रमांक 07 में होगी।

You missed

error: Content is protected !!