खबर पक्की, 14 नवम्बर, रतलाम। सबका मालिक एक वेलफेयर फाउंडेशन रतलाम द्वारा दिनांक 13 नवंबर को दीपावली पक्ष होने से मिठाइयाँ और भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने मिठाइयाँ और भोजन प्रसादी ग्रहण कर लाभ लिया वितरण निचली और गरीब बस्तियों से चालू हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया। वितरण में संस्था के पदाधिकारी विशाल कश्यप, सुनील शर्मा, अनिल पांडे, मनीष सिंगला, मोहित काला, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद थे।

