खबर पक्की, 6 नवंबर, रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क सोमवार शाम वार्ड क्रमांक 3 एवं 13 में हुआ। इसकी शुरुआत जवाहर नगर क्षेत्र के शीतला माता मंदिर से हुई। जनसंपर्क वार्ड के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने श्री काश्यप का भव्य स्वागत सत्कार किया और 56 हजार पार की जीत के संकल्प को दोहराया। जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित एवं पार्षद पप्पू पुरोहित के निवास पर श्री काश्यप ने स्वागत के बाद ‘अब की बार, 56 पारÓ के संकल्प वाला केक भी काटा।
जनसंपर्क चार बत्ती चौराहा, जवाहर नगर के सामने गली, बांयी ओर आश्रम के सामने से, पार्षद धीरज कुंवर के घर से मुख्य मार्ग, हनुमान मंदिर से संध्या स्कूल से शीतला माता मंदिर के पास बीमा अस्पताल, मुख्य मार्ग से अम्बे माता मंदिर से होकर गणेश मंदिर जवाहर नगर पर इसका समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
मंगलवार को इन वार्डों में जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क 7 नवंबर, मंगलवार को प्रात: 10.30 बजे वार्ड 39 में Óराजपूत धर्मशाला से प्रारंभ होगा। यहां से नजरबाग कॉलोनी, महेन्द्र नाहर के घर से एस.आर. पेट्रोल पंप होते हुए डॉ. दीप व्यास के घर से श्रीमालीवास, पूर्णेश्वर महादेव मंदिर, आरोग्य हनुमान मंदिर वाली गली से छोटी शीतला माता मंदिर, पीपल चौक अखाड़ा मठ पर समापन होगा। शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में Óभारत माता उद्यान अलकापुरी चौराहा से प्रारंभ होकर अलकापुरी मेन रोड़, अम्बे चौक मंदिर चौराहा, नया गांव मेन रोड, राधाकृष्णा मंदिर से साक्षी पेट्रोल पंप पर समापन होगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे वार्ड क्रमांक 9 त्रिलोक नगर मेन रोड़ पर नुक्कड़ सभा होगी।

