• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन्न, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फूंका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र…

BySurendra Jain

Nov 6, 2023

खबर पक्की, 6 नवंबर, रतलाम। सैलाना फोरलेन स्थित मोहन गार्डन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन दिग्विजय सिंह जी रहे। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह जी का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हुआ। रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि निश्चित ही दिग्विजय सिंह जी के नगर आगमन से
रतलाम नगर के जाबांज कार्यकर्ताओं में नया उत्साह का संचार हुआ है। हमारे कार्यकर्ता निश्चित ही भाई मयंक व पारस दादा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और हम रतलाम विधानसभा सीट जीतेंगे। युवके कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर से हमारा विधायक जीता देंगे तो सबसे अच्छी बात यह होगी कि अकेले पारस दादा विधायक नहीं रहेंगे बल्कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता रतलाम का विधायक होगा। आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है सबसे पहले आपअपने बूथ का ध्यान रखे क्योकि यदि आप अपना बूथ का ध्यान रखेंगे और अपना बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हम रतलाम की विधानसभा जीतेंगे। और यही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी।
पारस दादा ने अपने उद्बोधन में कहां की में 45 साल से युवाम चलाता हूं मुझे मालूम है कार्यकर्ता का कितना महत्व है एक बार हमने कदम उठा लिया तो एक नया इतिहास बनाएंगे। एक अहंकार का नाश करेंगे, जिसने रतलाम की राजनीति को पूंजी के अधीन कर दिया, हम उसका नाश करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने अपना उद्बोधन में कहा कि कभी भी कांग्रेस पार्टी अपना संगठन नहीं बन पाई अनेक बार इसके लिए प्रयास किये गए लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। पहली बार चुनाव आयोग के सामने फॉर्म भरे गए और उन्होंने हर वार्ड में जाकर हर बुथ पर जाकर सर्वेक्षण किया, और जो गलत नाम जुड़े थे उन्हें कटवाए, जो छूट गए थे उन्हें जुड़वाने का प्रयास किया, मैं मयंक की बात पर सहमत हूं हमें चुनाव इसी तरीके से लडऩा है जिस तरह से हम पंच के चुनाव लड़ते हैं, वार्ड का चुनाव लड़ते हैं, बुथ का चुनाव लड़ते क्योंकि बुथ पर रहने वाला व्यक्ति ही संघर्ष करता है जब उसका विरोध होता है हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बुथ स्तर पर उस कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें।
इस अवसर पर कांग्रेस ने समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई , सेवादल , इंटक के पदाधिकारी , मंडलम, सेक्टर प्रमुख समस्त भी एल ए एवं समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया। उक्त जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।
6 नवंबर 2023 को दादा का जनसंपर्क कार्यक्रम
6 नवंबर 2023 जनसंपर्क कार्यक्रम प्रात 10 बजे से वार्ड नंबर 39 व 42 में रहेगा सतीश पुरोहित की घर से प्रारंभ ,पिपली चोक, दोमुंह की बावडी, नगर निगम बैंक कॉलोनी, मोचीपुरा पर समाप्त होगा वार्ड नंबर 42 में मोचीपुरा से जैन कॉलोनी, रामदेव जी की घाटी, बागड़ो का वास, मोहन टॉकीज ,इमली वाली गली, सेठ जी का बाजार, जुनी कलाल सैरी, थावरिया बाजार पर संपन्न होगा।

You missed

error: Content is protected !!